फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक के बाहर से तीन लाख की नगदी गायब

Tue, 17 May 2016 06:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
विज्ञापन
नगदी - फोटो : demo
विज्ञापन
निहाल सिंह वाला में बरनाला रोड स्थित धालीवाल फिलिंग स्टेशन के कारिंदों से तकरीबन तीन लाख रुपये भेदभरी हालत में गायब हो गए। पेट्रोल पंप अकाली विधायक का बताया जा रहा है।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही जिला पुलिस प्रमुख हरजीत सिंह पन्नू के अलावा एसपीडी और अन्य पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। थाना प्रमुख राजिंदर सिंह ने बताया कि यह न तो लूट और न ही चोरी की घटना है सिर्फ और सिर्फ पेट्रोल पंप कारिंदे की लापरवाही है।

पीड़ित कारिंदा यह राशि बैंक में जमा करवाने गया था। वह मोबाइल पर बात करता हुआ बैंक के अंदर चला गया और नगदी वाला बैग बाहर बाइक पर भूल गया। उन्होंने बताया सीनियर पुलिस अफसर कारिंदे से घटना बारे पूछ पड़ताल कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक बरनाला रोड स्थित धालीवाल फिलिंग स्टेशन का कारिंदा सतिंदरजीत सिंह उर्फ पप्पू मंगलवार दोपहर तकरीबन 1 बजे पेट्रोल पंप से तीन लाख रुपये की राशि पंजाब एंड सिंध बैंक, ब्रांच निहाल सिंह वाला में जमा करवाने के लिए गया था।
विज्ञापन


जब वह बैंक के पास पहुंचा तो उसके मोबाइल की घंटी बज गई और वह बैंक के बाहर बाइक खड़ी कर मोबाइल पर बात करने लगा। नगदी वाला बैग उसकी बाइक पर ही पड़ा रहा। वह बात करता हुआ बैंक के अंदर चला गया। पांच मिनट बाद उसे ध्यान आया तो वह दौड़कर बाइक के पास पहुंचा। तब तक बैग गायब हो चुका था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें