वेटरिनरी इंस्पेक्टर सेे चार कार सवार आरोपी 1.82 रुपये की नगदी लूट कर फरार हो गए। थाना धर्मकोट पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। समालसर पुलिस ने 4.50 लाख रुपये की लूट का नाटक रचने वाले नौजवान और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना धर्मकोट प्रमुख इंस्पेक्टर सतविंदर सिंह विर्क ने बताया कि वेटरिनरी इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह गांव इंदगढ़ में तैनात थे। उनके पास धर्मकोट सिविल अस्पताल का आरजी प्रभार था। वह धर्मकोट क्षेत्र के 16 अस्पतालों और 12 डिस्पेंसरियों की बीते जुलाई माह की सरकारी वसूली 1.82 रुपये जमा करवाने के लिए सीनियर वेटरिनरी अफसर मोगा के पास जमा करवाने के लिए बाइक पर आ रहे थे।
वह जब मोगा के पास के गांव फतेहगढ़ कोरोटाना के पास पहुंचे तो स्विफ्ट कार सवार चार नौजवानों ने कार आगे लगा कर वेटरिनरी इंस्पेक्टर की बाइक रुकवा ली। कार से उतरा एक नौजवान उनसे नगदी वाला बैग छीन कर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
जिला पुलिस प्रमुख हरजीत सिंह पन्नू ने बताया कि बीती 1 अगस्त को हरप्रीत सिंह ने समालसर पुलिस को सूचना दी थी कि वह अपनी बाइक पर समालसर में चार लाख लेकर साइप्रस देश में रहते भाई गुरप्रीत सिंह के लिए विदेशी करेंसी (यूरो) लेने जा रहा था। इस दौरान उसे गांव रोडे-आलमवाला लिंक रोड पर स्विफ्ट कार सवार हथियार बंद नौजवान ने रोका। उसने उसके पास से पहले बाइक छीनने की कोशिश की। बाद में उस पर फायरिंग कर उसके पास से साढ़े चार लाख नगदी वाला बैग छीनकर फरार हो गए।
उन्होंने बताया कि हरप्रीत सिंह उर्फ बब्बू आर्थिक तौर पर कमजोर होने से उसने अपने गांव के व्गसीर सिंह और गुरजीत सिंह से मिलकर लूट की कहानी का सिर्फ नाटक किया था। उन्होंने बताया कि आरोपी के एनआरआई भाई गुरप्रीत सिंह से फोन पर संपर्क किया गया तो उसने अपने भाई हरप्रीत को संदेह दिया था।
पन्नू ने कहा कि जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी ने 4.50 लाख की रकम में से तकरीबन 1.75 लाख रुपये की रकम खुर्द बुर्द कर दी थी। इस पर उसने यह नाटक किया था और बाकी खेत में छुपा कर रखी 2.75 लाख रुपये की रकम बरामद कर ली गई है। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाइक भी बरामद कर ली है।