थाना कोतवाली पुलिस ने गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी दिलवाने के नाम पर 35 हजार रुपये ठगने के मामले में नामजद एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी सुंदर नगर निवासी हरवेल सिंह के खिलाफ बीती 9 मई को गांव सराएनागा (मुक्तसर) निवासी जगतार सिंह की शिकायत पर धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ था। पुलिस को सौंपी शिकायत में जगतार सिंह ने बताया था कि गांव खारा के सरकारी स्कूल में बतौर सेवादार कार्यरत हरवेल सिंह इन दिनों डेपुटेशन पर एडीसी दफ्तर में काम करता है।
आरोपी ने उसकी लड़की को मेडिकल अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी दिलाने का झांसा दिया और उनसे 35 हजार वसूल किए। बाद में आरोपी ने ना तो उनके पैसे लौटाए और ना ही नौकरी पर लगवा सका।