फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को बंधक बना नगदी लूटी

Fri, 30 Sep 2016 06:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटकपूरा (फरीदकोट)
विज्ञापन
लूट - फोटो : demo
विज्ञापन
थाना सदर के गांव भाणा में जनगणना करने के बहाने घर में घुस महिला को बंधक बना 8 हजार की नगदी लूटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव भाणा निवासी जसकरण सिंह ने पुलिस को बताया कि वह बीती वीरवार सुबह करीब सवा 10 बजे वह खेतों में कामकाज निपटा कर घर वापस लौटा था। उस समय घर का दरवाजा बाहर से बंद था और अंदर जाकर देखा तो घर का सामान बिखरा पड़ा था।

घर के एक कमरे का दरवाजा भी बाहर से बंद था और उसमें उसकी पत्नी की दोनों बाजू रस्मी और मुंह चुन्नी से बांधा हुआ था। पत्नी ने बताया कि कुछ समय पहले तीन लोग घर पर आए और कहने लगे कि वह सरकारी तौर पर जनगणना कर रहे हैं।
विज्ञापन


बाद में आरोपी धक्के से घर में घुस गए और उसकी पत्नी को कमरे में ले जाकर बांध दिया। घर की तलाशी लेते हुए अलमारी को तोड़कर 8 हजार लेकर फरार हो गए। जांच अधिकारी एएसआई हरदेव सिंह ने बताया कि पुलिस ने बयान के आधार पर केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें