फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल जा रही छात्रा से छेड़छाड़, दो युवक पकड़े

Fri, 30 Sep 2016 04:54 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : file photo
विज्ञापन
रुड़की में स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा से सरेराह छेड़छाड़ करने वाले बाइक सवार दो युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर पर दोनों युवकों के खिलाफ पोस्को के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों आरोपी युवकों का चालान कर दिया है। नेहरू नगर निवासी एक छात्रा प्रतिदिन की तरह से आदर्शनगर स्थित अपने स्कूल जा रही थी।

उसी दौरान बाइक सवार दो युवक छात्रा के पीछे आए और उससे छेड़छाड़ करने लगे। छात्रा के विरोध करने पर आसपास के लोगों ने दोनों युवकों को घेर लिया। जानकारी पाकर छात्रा के पिता और कोतवाली रुड़की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस आरोपी युवकों को बाइक सहित कोतवाली ले आई।
विज्ञापन


छात्रा ने पुलिस को बताया कि दोनों युवक पिछले कई दिनों से उसे परेशान कर रहे हैं। दोनों युवक उसे स्कूल आते जाते परेशान करते थे। पुलिस ने छात्रा की तहरीर पर दोनों युवकों के खिलाफ पोस्को के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मामले की जांच कर रही एसआई ममता गोला ने बताया कि आरोपी युवकों का नाम शौकीन और फिरोज है। दोनों तेलीवाला गांव में रहते हैं। दोनों युवकों का चालान कर कोर्ट में पेश किया गया है। उनकी बाइक को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें