फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में दरिंदगी: पति के साथ सब्जी लेने गई महिला को किया, चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म; तीन आरोपी गिरफ्तार

Mon, 11 May 2026 02:09 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

जालंधर में एक विवाहिता अपने पति के साथ सब्जी लेने गई थी। तीन युवकों ने उसे अगवाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।  
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर के लम्मा पिंड चौक इलाके में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। पति के साथ सब्जी लेने गई एक महिला को तीन युवकों ने जबरन कार में अगवा कर लिया और चलती गाड़ी में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


आरोपियों ने बाद में सुनसान इलाके में ले जाकर फिर से उसके साथ दुष्कर्म किया और महिला को वहीं छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता की शिकायत पर थाना 8 पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने तकनीकी जांच और विभिन्न सूत्रों की मदद से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान जगजीत सिंह उर्फ जग्गा, अर्जुन और करण मेहरा के रूप में हुई है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल कार भी कब्जे में ले ली है। थाना 8 के प्रभारी इंस्पेक्टर साहिल चौधरी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और अपहरण की धाराओं के तहत केस दर्ज कर अदालत से दो दिन का रिमांड हासिल किया गया है। मामले की आगे जांच जारी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें