गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमनदीप सिंह (18) निवासी काशी नगर जालंधर, रोहित कुमार उर्फ चीनी (19) निवासी खुर्ला किंगरा और मंगल सिंह उर्फ विकास (19) निवासी मोहल्ला काशी नगर जालंधर के रूप में हुई।
जालंधर देहात के लांबड़ा पुलिस ने तीन देसी पिस्तौल सहित तीन लुटेरों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। जालंधर ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक (जांच) सरबजीत राय, डीएसपी करतारपुर नरिंदर और थाना लांबड़ा प्रभारी इंस्पेक्टर गुरमीत राम के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि पुलिस ने लुटेरों को गिरफ्तार किया है और उनसे हथियार बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमनदीप सिंह (18) निवासी काशी नगर जालंधर, रोहित कुमार उर्फ चीनी (19) निवासी खुर्ला किंगरा और मंगल सिंह उर्फ विकास (19) निवासी मोहल्ला काशी नगर जालंधर के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों से 3 देसी पिस्तौल, 2 जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की।
एसएसपी ने बताया कि लुटेरों ने एक महीने पहले भार्गव कैप में एक सुनार को बंदूक की नोक पर लूटा था, जिसमें सोने का हार, तीन अंगूठियां, एक चांदी की चेन और 50 हजार रुपये नकद लूटे गए थे।