फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: पुलिस ने सुलझाया भाजपा नेता की रिश्तेदार की हत्या का मामला, 24 साल का विद्यार्थी गिरफ्तार

Mon, 05 May 2025 10:45 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

बुजुर्ग महिला की हत्या 24 साल के एक विद्यार्थी ने की थी जो मूल रूप से आंध्र प्रदेश का रहने वाला है और यहां एक निजी यूनिवर्सिटी में पढ़ता है। इस मर्डर केस को ट्रेस करने के लिए बस अड्डा पुलिस चौकी की पुलिस के अलावा कमिश्नरेट पुलिस की अन्य टीमें जांच में जुटी हुई थीं।
विज्ञापन
विनोद कुमारी दुग्गल - फोटो : संवाद/फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर के मोता सिंह नगर में रहती भाजपा नेता हिक्की की बुजुर्ग रिश्तेदार विनोद कुमारी दुग्गल की हत्या के मामले को पुलिस ने हल कर लिया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक बुजुर्ग महिला की हत्या 24 साल के एक विद्यार्थी ने की थी जो मूल रूप से आंध्र प्रदेश का रहने वाला है और यहां एक निजी यूनिवर्सिटी में पढ़ता है। इस मर्डर केस को ट्रेस करने के लिए बस अड्डा पुलिस चौकी की पुलिस के अलावा कमिश्नरेट पुलिस की अन्य टीमें जांच में जुटी हुई थीं। कमिश्नरेट पुलिस के उच्च अधिकारी महिला के मर्डर केस को ट्रेस करने संबंधी प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरा खुलासा करेंगे। 

पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी दिखाने के बाद उसे माननीय अदालत में पेश कर उसका पुलिस रिमांड लेकर उससे और पूछताछ की जाएगी। इस संबंध में 2 मई को बस अड्डा की पुलिस द्वारा मर्डर की धारा 103 (1) बीएनएस के तहत 73 नंबर एफआईआर थाना डिवीजन नंबर-6 मॉडल टाऊन में दर्ज कर ली गई थी। यह मामला मृतका विनोद कुमारी दग्गुल के पति भीमसेन दुग्गल पुत्र सत प्रकाश निवासी मोता सिंह नगर के बयानों पर दर्ज किया गया है जो कि वारदात के समय घर पर मौजूद नहीं थे। जब वह करीब 2 घंटे के बाद 2 बजे वापस घर लौटे तो उनकी पत्नी विनोद कुमारी दुग्गल मृतक हालत में घर में पड़ी हुई थी। महिला के हाथ से सोने की अंगूठियां, बाजूओं में पहना हुआ सोना (कड़े) तथा मोबाइल फोन भी गायब था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें