फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: जालंधर में दो करोड़ की कीमत की विदेशी करेंसी के साथ एक गिरफ्तार, कोई सबूत नहीं दिखा पाया आरोपी

Mon, 22 Jul 2024 11:18 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

पुलिस ने संत नगर के पास नाकाबंदी के दौरान एक काले रंग की क्रेटा कार को रोककर उसकी तलाशी ली थी। कार में से लगभग दो करोड़ रुपये की कीमत की विदेशी करेंसी बरामद हुई। आरोपी उससे सबंधित दस्तावेज नहीं दिखा पाया। 
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने रविवार देर रात संत नगर के पास रूटीन नाकाबंदी के दौरान करीब दो करोड़ रुपये की विदेशी करेंसी के साथ होशियारपुर के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। कमिश्नरेट पुलिस देर रात तक उससे जांच और पूछताछ में जुटी रही। गिरफ्तार आरोपी की पहचान होशियारपुर निवासी पुनीत सूद उर्फ गांधी के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में उक्त व्यक्ति पैसे का कोई सबूत नहीं दिखा पाया था, जिसके चलते पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर हवाला से जोड़कर जांच शुरू कर दी है। क्योंकि बरामद की गई सारी नकदी विदेशी मुद्रा में थी। पुलिस ने उसके पास से एक क्रेटा कार भी बरामद की है। देर रात तक आरोपी पुलिस को कोई ठोस दस्तावेज नहीं दिखा पाया, अब पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। 

जानकारी के मुताबिक संत नगर के पास नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने शक के आधार पर एक काले रंग की क्रेटा कार को रोका और उसकी तलाशी ली तो उसमें से भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई थी। सूत्रों की मानें तो कमिश्नरेट पुलिस न्यू बारादरी थाने में आरोपी से पूछताछ कर रही है। देर रात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। जानकारी के मुताबिक जो विदेशी मुद्रा उक्त व्यक्ति से बरामद हुई है उसकी की बाजार कीमत करीब दो करोड़ रुपये है। हालांकि सीपी स्वप्न शर्मा ने ऐसे किसी मामले से इनकार किया है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है अभी केस एजेंसियां के पास नहीं भेजा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें