फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: शराब के नशे में की दुष्कर्म की कोशिश, न मानने पर पहले गला घोंट मार डाला, फिर शव के साथ की दरिंदगी

Sat, 20 Jan 2024 03:18 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

मृतका गुरदासपुर निवासी शमा के मोबाइल के जरिए पुलिस आरोपी तक पहुंची थी। आरोपी शराब के नशे में लड़की के साथ दुष्कर्म करना चाहता था। वह नहीं मानी तो आरोपी ने उसकी हत्या कर दी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर देहात पुलिस ने युवती के कत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर के आदेशों पर थाना लांबड़ा प्रभारी जितेंदर कुमार ने जांच के बाद आरोपी प्रिंस निवासी राजपूत नगर मॉडल हाउस को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


डीएसपी सुरिंदर सिंह धोगड़ी ने बताया कि 26 दिसंबर को कुलदीप सिंह सरपंच गांव तराड़ ने थाना लाबंड़ा के प्रभारी इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह की टीम को सूचना दी थी कि गांव गद्दोवाली सड़क के पास अज्ञात लड़की का शव मिला है। जांच में पता चला कि लड़की का गला दबाकर उसकी हत्या की गई है। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था।  

पुलिस जांच के दौरान मृतका की पहचान शमा निवासी ढल्लोंवाल डाकखाना दुर्गाबाद थाना कोटली, गुरदासपुर के रूप में हुई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसके परिजनों को सौंप दिया था। शमा के मोबाइल के जरिए पुलिस तकनीकी तरीके से आरोपी तक पहुंची और पुलिस ने आरोपी प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे की हालत में था और लड़की से दुष्कर्म करना चाहता था। जब लड़की उसे धक्का देकर भागी तो उसने उसे आगे जाकर पकड़ लिया और उसका गला दबाकर उसे मार डाला। इसके बाद उसने लड़की के शव के साथ संबंध बनाएं। किसी को पता ना चले इसलिए शव को नाली में फेंक कर भाग गया। डीएसपी सुरिंदर पाल ने बताया कि उनकी टीम आरोपी को कोर्ट में पेश रिमांड पर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें