फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: आठ हजार रुपये की रिश्वत लेते एएसआई गिरफ्तार, विजिलेंस टीम ने थाना नंबर 2 में की रेड

Mon, 09 Mar 2026 01:09 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

विजिलेंस को शिकायत मिली थी कि थाना नंबर 2 में तैनात एएसआई गोपाल एक व्यक्ति को केस में नामजद करने की धमकी देकर पैसे की मांग कर रहा था। शिकायत की पुष्टि के बाद विजिलेंस टीम ने ट्रैप लगाया।
विज्ञापन
रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर के थाना नंबर 2 में विजिलेंस ब्यूरो ने रिश्वतखोरी के आरोप में एएसआई गोपाल को रंगे हाथों काबू किया है। विजिलेंस टीम ने आरोपी पुलिस अधिकारी के कब्जे से आठ हजार रुपये की रिश्वत राशि बरामद की है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार विजिलेंस को शिकायत मिली थी कि थाना नंबर 2 में तैनात एएसआई गोपाल एक व्यक्ति को केस में नामजद करने की धमकी देकर पैसे की मांग कर रहा था। शिकायत की पुष्टि के बाद विजिलेंस टीम ने ट्रैप लगाया और योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

विजिलेंस के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक मामले से जुड़े रिकॉर्ड थाना नंबर 2 से कब्जे में लिए जा रहे हैं और आगे की जांच जारी है। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक इसी एएसआई की पहले भी रिश्वत लेने की वीडियो वायरल हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें