फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बंद कैदी चला रहे नशे का कारोबार, तीन क्विंटल चूरापोस्त समेत दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 18 Nov 2015 09:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
जेल में बंद कैदी सुरजीत कुमार की ओर से चलाए जा रहे नशे के व्यापार का जालंधर देहात पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन क्विंटल चूरापोस्त समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


उनकी पहचान दविंदर सिंह उर्फ गोपी निवासी जलोवाल थाना करतारपुर और लवप्रीत सिंह निवासी बुटरा थाना करतारपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों से 3 क्विंटल चूरापोस्त, एक इनोवा गाड़ी, एक वरना कार और एक फोर्ड फीगो कार बरामद की है।

जालंधर देहात के एसएसपी हरमोहन सिंह संधू ने कहा कि कुछ कैदी जेल में बैठे नशे का कारोबार चला रहे थे। इसकी जांच करने के लिए एक टीम बनाई गई।

इसमें एसपी इंवेस्टीगेशन हरकमलप्रीत सिंह खख और सीआईए इंचार्ज हरिंदर सिंह को शामिल किया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस को सूचना मिली कि दलजीत कुमार, बंत सिंह, दविंदर सिंह उर्फ गोपी, लवप्रीत सिंह उर्फ सोनू और बिल्ला ने नशे के कारोबार के लिए एक गिरोह बनाया हुआ है।
विज्ञापन


यह बड़े स्तर पर जम्मू-कश्मीर से चूरापोस्त लाकर पंजाब में सप्लाई करते थे। गिरोह का सरगना सुरजीत कुमार निवासी जलोवाल थाना करतारपुर, जोकि इस समय केंद्र जेल नाभा जिला पटियाला में बंद है।

उन्होंने कहा कि गांव चमियारी के पास नाकाबंदी के दौरान एक इनोवा गाड़ी, एक वरना कार और फोर्ड फीगो कार को रोका गया। तलाशी लेने पर उसमें से चुरापोस्त बरामद किया गया।

इनोवा में सवार आरोपी लवप्रीत सिंह उर्फ सोनू और वरना कार में सवार दविंदर सिंह उर्फ गोपी को काबू कर लिया गया। वहीं फोर्ड फीगो कार में सवार व्यक्ति भागने में कामयाब हो गए।

उन्होंने कहा कि पुलिस की तरफ से इनोवा और वरना की तलाशी लेने पर चार-चार बोरे चूरापोस्त और फोर्ड फीगो की तलाशी लेने पर दो बोरे चूरापोस्त बरामद किए गए।

आरोपियों से पूछताछ दौरान पता चला कि फोर्ड फीगो कार छोड़ कर भागे आरोपी दलजीत कुमार, बिल्ला और बंत सिंह में से दलजीत कुमार जेल में बंद कैदी सुरजीत कुमार उर्फ सीता का सगा भाई है।

आरोपियों के खिलाफ थाना भोगपुर में केस दर्ज कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा। जेल में बंद कैदी सुरजीत कुमार को प्रोडक्शन वारंट पर लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें