पंजाब के जालंधर में लव मैरिज के बाद पति ने दहेज के लिए पत्नी को पीटा। पति की करतूत इतने में भी नहीं रुकी। आरोपी ने पत्नी की नग्न तस्वीरों को भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। यह मामला सामने आते ही सोमवार को कमिश्नरेट पुलिस ने कपूरथला के रहने वाले आरोपी पति पर संगीन धाराओं और आईटी एक्ट के तहत केस दर्जकर लिया है।
शिकायतकर्ता युवती ने बताया कि उसने कपूरथला के रहने वाले एक युवक के साथ लव मैरिज की थी। विवाह के बाद उसका पति दहेज लाने की मांग करता था। फिर परेशान और मारपीट करने लगा। पीड़िता ने अपने माता-पिता को इस बारे में बताया। उन्होंने तुरंत उसके साथ थाने में जाकर शिकायत दर्ज करवाई।
उन्होंने बताया कि शिकायत की जांच महिला सेल कर रही है। दो दिन पहले उनकी महिला सेल में हाजिर होने की तारीख थी। उससे पहले ही पति घर आ गया। वह उसे पकड़कर पीटने लगा। पति ने उसको बदनाम करने के लिए उसकी नग्न तस्वीरों को वायरल कर दिया। जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर लिया है। आरोपी पति अभी फरार है। वहीं पुलिस तलाश में जुटी है।