पुलिस ने जाली हस्ताक्षर कर हाईकोर्ट को गुमराह करने और बीस लाख लेकर पंजाब पुलिस में एएसआई लगाने के आरोप में अमनदीप उर्फ अमन कंबोज उर्फ सकोड़ा के खिलाफ केस दर्ज किया है।
एएसआई धर्म सिंह ने थाना गुरुहरसहाए पुलिस को दिए बयान में कहा कि अमनदीप उर्फ अमन कंबोज वासी जलालाबाद जिला फाजिल्का ने उसके जाली हस्ताक्षर कर अन्य दस्तावेजों के साथ हाईकोर्ट में पेश कर कोर्ट को गुमराह किया।
इस तरह थाना मल्लांवाला पुलिस ने सरवन सिंह वासी मल्लांवाला से बीस लाख लेकर उसे पंजाब पुलिस में एएसआई भर्ती कराने का झांसा देकर ठगी मारने के आरोप में अमनदीप के खिलाफ केस दर्ज किया है। अमनदीप ने सरवन से बीस लाख ले लिए थे, लेकिन उसे नौकरी नहीं दिलवाई थी। अमनदीप ने आम लोगों से ही नहीं कई पुलिस अधिकारियों के साथ भी तरक्की व अन्य पद हासिल करने की बात कह कर ठगी मारी है।