फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरपीएफ फैशन के डायरेक्टर पर केस दर्ज

Wed, 27 Jul 2016 09:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
ठगी - फोटो : demo
विज्ञापन
बीएमसी चौक के पास स्थित कपड़ों के शोरूम आरपीएफ मॉल के डायरेक्टर के खिलाफ जालसाजी का केस बारादरी थाने में दर्ज किया गया है। आरोपी पर एनआरआई की माता से ठगी और जालसाजी कर शोरूम की पार्किंग की जमीन बेचने का आरोप है।
विज्ञापन


मामला तब सामने आया जब महिला ने उसका नक्शा पास करवाने के लिए निगम के पास अर्जी दायर की। इस दौरान निगम की तरफ से खुलासा किया गया कि यह जमीन शोरूम मालिक ने पार्किंग के लिए छोड़ रखी है, यहां पर निर्माण नहीं हो सकता।

आरपीएफ फैशन्स मॉल के डायरेक्टर सौरभ गुप्ता और कपिल गुप्ता उर्फ जौनी गुप्ता पर जालसाजी की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। न्यू विजय नगर निवासी रजिंदर कौर का आरोप है कि उनको धोखे से मॉल के साथ पार्किंग एरिया वाली जमीन बेच दी  गई है।
विज्ञापन


महिला के एनआरआई बेटे अमनदीप ने अपने खातों से इस जमीन की राशि अदा की थी। पुलिस कमिश्नर अर्पित शुक्ला ने जांच के बाद एफआईआर दर्ज करने की सिफारिश की। बारादरी थाना की पुलिस ने अभी इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें