फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: वन विभाग के गार्ड और दिहाड़ीदार 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, गरीब मजदूर से ले रहे थे घूस

Tue, 27 Jan 2026 07:55 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

गरीब मजदूर से 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए वन विभाग के गार्ड और दिहाड़ीदार को विजिलेंस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी वन रेंज कार्यालय नकोदर, जिला जालंधर में तैनात थे।
विज्ञापन
विजिलेंस टीम की हिरासत में दोनों आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य विजिलेंस ब्यूरो ने वन विभाग के गार्ड कुलदीप सिंह और दिहाड़ीदार दर्शन सिंह मेठ को 20,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी वन रेंज कार्यालय नकोदर, जिला जालंधर में तैनात थे।

विज्ञापन


यह कार्रवाई गांव संघोवाल, सब-तहसील महितपुर, जिला जालंधर के एक निवासी की शिकायत के आधार पर की गई। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता के अनुसार शिकायतकर्ता मजदूरी करता है और घरेलू गैस सिलिंडर खत्म होने पर घरेलू उपयोग के लिए महितपुर–जगरांव रोड के किनारे पड़े पेड़ों से लकड़ी के छोटे टुकड़े एकत्र कर रहा था। इसी दौरान वन विभाग के गार्ड और दिहाड़ीदार ने उसे धमकाते हुए सरकारी लकड़ी चोरी का मामला दर्ज करने और उसकी मोटरसाइकिल जब्त करने की बात कही। इसके बाद शिकायतकर्ता ने दर्शन सिंह मेठ से संपर्क किया, जिसने बताया कि गार्ड कुलदीप सिंह मोटरसाइकिल छोड़ने के बदले 20,000 रुपये की रिश्वत मांग रहा है। शिकायतकर्ता ने रिश्वत मांग से जुड़ी बातचीत रिकॉर्ड कर ली।

प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो ने जाल बिछाया और दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में दोनों आरोपियों को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में विजिलेंस ब्यूरो थाना जालंधर में आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें