फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढे़ पांच किलो गांजा समेत आरोपी गिरफ्तार

Fri, 29 Jan 2016 05:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना रेलवे पुलिस ने एक व्यक्ति को साढे़ पांच किलो गांजा समेत गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


आरोपी बिहार से ट्रेन में गांजा लेकर आ रहा था। उसकी पहचान रजिंदर शर्मा निवासी बिहार के रूप में हुई है।

थाना जीआरपी जालंधर के अतिरिक्त थाना प्रभारी मुझैल राम ने कहा कि वे पुलिस टीम के साथ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन नंबर 15707 अपलाइन पर चेकिंग कर रहे थे।

इस दौरान आरोपी रजिंदर शर्मा की तलाशी लेने पर उससे साढ़े पांच किलो गांजा बरामद किया गया। जीआरपी ने आरोपी रजिंदर शर्मा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन


आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेजवा दिया गया है। पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बिहार से गांजा लेकर आया था, जो पंजाब के अलग-अलग शहरों में सप्लाई करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें