शहर में दो अवैध बिजली कनेक्शन लगाने के आरोप में एडिशनल जूनियर इंजीनियर (एजेई) को सस्पेंड कर दिया गया है।
करीब तीन माह की लंबी जांच प्रक्रिया के बाद पावरकॉम एक्सईएन ने एजेई हरजीत सिंह के खिलाफ कार्रवाई की है।
पावरकॉम के सिटी-टू कार्यालय में कार्यरत एजेई हरजीत सिंह ने शहर में दो अवैध बिजली कनेक्शन लगाए थे।
मामला उछलने के बाद एसडीओ-टु ललित मोहन ने जांच की तो आरोप सही पाए। 17 दिसंबर को एक्सईन ज्ञान सिंह संधू को आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेज दी गई।
एक्सईएन संधू ने अपने स्तर पर जांच करने के बाद 22 जनवरी को एजेई हरजीत सिंह को सस्पेंड कर दिया। एसडीओ-टु ललित मोहन ने कहा कि आरोपी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए चार्जशीट एक-दो दिन में एक्सईएन ज्ञान सिंह संधू को भेज दी जाएगी।
एक्सईएन ज्ञान सिंह संधू ने कहा कि एसडीओ की रिपोर्ट में एजेई के खिलाफ आरोपी साबित होने पर उसे सस्पेंड किया गया है।