गांव सरगुंदी में अकाली दल की सरपंच हरजिंदर कौर और उनके पति पूर्व सरपंच कुलदीप सिंह पर जान से मारने की नीयत से खिड़की से गोलियां दागी गईं जो सीधा दीवार पर लगी।
सरपंच व उनके पति दूसरे कमरे में सो रहे थे। सुबह उन्होंने दीवार पर निशान देखे तो उन्हें पता चला कि घर में फायरिंग की ग्रइ है। इसकी शिकायत पुलिस से कर दी गई है। मौके से दो खोल भी पुलिस के हाथ लगे हैं।
पूर्व सरपंच कुलदीप सिंह के मुताबिक रात को बारिश और बिजली कड़कने के कारण गोली चलने का पता नहीं चला। उनकी गांव में किसी से कोई रंजिश भी नहीं है। यह गोलियां किसने और क्यों चलाई इसकी गहराई से जांच की जरूरत है। वहीं डीएसपी फिल्लौर सरबजीत राय का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।