फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाकशुदा महिला ने फंदा लगाकर खुदकुशी की

Thu, 26 Nov 2015 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
यूके में पति से तलाक के बाद मायके खुरला किंगरा में रह रही एक ब्यूटीशियन ने वीरवार सुबह फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। इसके कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है। पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई कर मृतका हरप्रीत कौर निक्की के शव को सिविल अस्पताल भेज दिया है।

चरणजीत कौर ने बताया कि उनकी बेटी की शादी 2007 में यूके के रहने वाले युवक से हुई थी। 2008 में उनकी बेटी यूके चली गई। 2010 में उसका तलाक हो गया और वह भारत लौट आई।
विज्ञापन


तभी से वह ब्यूटी पार्लर चला रही थी। उन्होंने बताया कि वीरवार सुबह घर पर कोई भी नहीं था। इस दौरान बेटी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें