फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूब के सहारे तस्करी, 13 केन डीजल पकड़ा

Thu, 26 Nov 2015 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मधेसी आंदोलन के चलते नेपाल में डीजल-पेट्रोल की किल्लत का फायदा सीमांत क्षेत्र के तस्कर उठाने लगे हैं। बेलगाम तस्कर पर्वतीय क्षेत्र में शारदा में ट्यूब के सहारे भी तस्करी कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बुधवार रात एसएसबी दल ने बूम के पास पकड़ा। जवानों ने 13 केनों में भरा 600 लीटर डीजल बरामद किया। अलबत्ता तस्कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन


नेपाल में किल्लत का फायदा उठाते हुए तस्कर डीजल और पेट्रोल प्रति लीटर बीस से तीस रुपये लाभ में बेचकर सीमा क्षेत्र में चांदी काट रहे हैं। तस्कर रात के समय शारदा में ट्यूब के सहारे भी गेलनों में डीजल और पेट्रोल भरकर तस्करी कर रहे हैं। एसएसबी के सीमा पर तैनात 57वीं वाहिनी सी कंपनी के कमांडर बूम चिड़ियाघोल के निर्देशन में स्पेशल टीम ने बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे नदी किनारे पीलर संख्या 813 के पास कुछ हलचल होने पर घेराबंदी की। भनक लगते ही तस्कर 13 केनों मेें भरा करीब 35 हजार रुपये का डीजल छोड़कर फरार हो गए।

टीम ने रात भर तस्करों की तलाश में आसपास अभियान चलाया। चार ट्यूब भी नदी किनारे मिले, लेकिन तस्करों का पता नहीं चला। टीम में सहायक उप निरीक्षक दरबान सिंह, मुख्य आरक्षी रोशन लाल शर्मा, टुन्डुप दोरजी, इम्तियाज अहमद खान, विमलेश कुमार, राकेश कुमार गौड़, चालक सत्यवीर आदि थे। बताया गया कि नेपाल के पर्वतीय क्षेत्रों से सटी सीमा पर नदी में ट्यूब के सहारे इन दिनों धड़ल्ले से तस्करी हो रही है। इसे देखते हुए एसएसबी ने स्पेशल अभियान भी चलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें