फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भतीजे ने दो चाचों पर किया हमला, एक की मौत

Thu, 29 Sep 2016 08:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
विज्ञापन
मौत - फोटो : demo
विज्ञापन
थाना बाघापुराना के अधीन गांव फूलेवाला में बुधवार रात को भतीजे ने अपने दो चाचों पर हमला कर गंभीर घायल कर दिया। दोनों में से एक की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन


थाना बाघापुराना के प्रमुख गुरमेल सिंह सेखों ने बताया कि आरोपी हरविंदर सिंह (35) निवासी गांव फूलेवाला के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच में पता लगा है कि मृतक बलविंदर सिंह (65) और घायल गिंदर सिंह (60) दोनों सगे भाई हैं। उनका विवाह नहीं हुआ और उनके पास करीब 6 कनाल जमीन है। सेखों के अनुसार आरोपी ने जमीन के लालच में हत्या की हो सकती है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार पीड़ित और आरोपी एक ही घर में रहते हैं और उनका ही विवाह नहीं हुआ। सभी बीती बुधवार रात को साथ बैठकर शराब पी रहे थे। वहां इनका आपस में मामूली तकरार हो गया। इस दौरान आरोपी हरविंदर सिंह ने पास पड़ी चारपाई का एक हिस्सा उठाकर अपने दोनों चाचों बलविंदर सिंह और गिंदर सिंह पर हमला कर उन्हें गंभीर घायल कर दिया। बलविंदर सिंह की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


केस की जांच कर रहे एएसआई वकील सिंह ने बताया कि मृतक बलविंदर सिंह, घायल गिंदर सिंह और आरोपी हरविंदर सिंह एक ही घर में रहते हैं और तीनों का ही विवाह नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि आरोपी  की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें