फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, दंपति की मौत, चालक गंभीर

Sat, 13 Feb 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट से जालंधर की तरफ आ रही कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे कार में सवार दंपति की मौत हो गई।
विज्ञापन


चालक बुरी तरह जख्मी हो गया। घटना सुबह साढ़े छह बजे के करीब पठानकोट नेशनल हाईवे पर किशनगढ़ के पास काला बकरा के पेट्रोल पंप के पास हुई। मृतक की पहचान बृज मोहन, पत्नी ऊषा निवासी पटेल चौक पठानकोट के रूप में हुई है। चालक की पहचान राम लाल निवासी नुरपूर कांगड़ा के रूप में हुई है।

बृज मोहन महाजन निवासी पठानकोट अपनी पत्नी ऊषा के साथ लुधियाना में चेकअप करवाने के लिए जा रहे थे। इसके लिए उन्होंने कार किराए पर ली थी जिसको चालक राम लाल निवासी नूरपुर कांगड़ा चला रहा था। पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी और बाद में फरार हो गए। बृज मोहन महाजन की तो घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि ऊषा को तत्काल जौहल अस्पताल लाया गया लेकिन उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशनगढ़ चौकी इंचार्ज सतपाल के मुताबिक चालक की हालत गंभीर है। इसके कारण पूरे हादसे की जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस वाहन की पहचान करने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है। शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें