अर्बन एस्टेट स्थित इलाहाबाद बैंक की एटीएम को काटकर चोर 8 लाख रुपये की राशि चुरा ले गए।
चोरों
ने सीसीटीवी कैमरा भी चुरा लिया। जानकारी के मुताबिक एटीएम पर तीन गार्ड
लगे हुए थे। सुबह 8 बजे से लेकर सवा नौ बजे तक कोई गार्ड ड्यूटी पर नहीं था
और इसी दौरान चोरों ने वारदात को अंजाम दे दिया। एटीएम को काटकर पैसा
निकाला गया।
एसीपी माडल टाउन कर्णवीर के मुताबिक पुलिस ने सिक्योरिटी गार्ड को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।