फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित ट्राला गेट तोड़कर घर में जा घुसा

Thu, 03 Mar 2016 03:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार सुबह नडाला-सुभानपुर पर वेडिंग विला मैरिज पैलेस के पास तेज रफ्तार 16 टायरों वाला ट्राला अनियंत्रित होकर एक घर में जा घुसा। इसमें कोई जानी नुकसान नहीं हुआ लेकिन घर का काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


एक ट्राला पठानकोट से रेत भरकर सुभानपुर की ओर जा रहा था। जब ट्राला पैलेस के पास पहुंचा तो चालक संतुलन खो बैठा और ट्राला अनियंत्रित होकर कच्चे रास्ते पर उतरता हुआ हरभजन सिंह गोराया निवासी नडाला के घर जा घुसा। इससे घर की चहारदीवारी व गेट पूरी तरह टूट गया।

इस दौरान घर के बाहर लगे फलों के वृक्ष भी टूटकर पास खड़े ट्रैक्टर पर जा गिरे। ट्रैक्टर भी क्षतिग्रस्त हो गया। बिजली मीटर टूटने से सप्लाई बंद हो गई। हादसे के बाद ट्राला चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


हादसे के समय घर में परिवार के 16 सदस्य मौजूद थे जो बाल-बाल बच गए। नडाला चौकी पुलिस प्रभारी दविंदरपाल ने बताया कि ट्राले की जांच कर मालिक का पता लगाकर उसे चौकी बुला लिया गया है। दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर बातचीत की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें