फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: जालंधर में ब्लास्ट, व्यक्ति के उड़े चिथड़े, धमाके से हिल गई घरों की दीवारें, पुलिस ने सील किया इलाका

Sun, 14 Dec 2025 02:37 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

पंजाब के जालंधर में ब्लास्ट हुआ है। जोरदार धमाके की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हैं। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर इकट्ठा हुए लोग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर के संतोखपुरा इलाके में रविवार को उस समय दहशत फैल गई, जब एक कबाड़ के गोदाम में जोरदार धमाका हो गया। इस ब्लास्ट में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक के धमाके की वजह से चिथड़े उड़ गए। 

विज्ञापन


कबाड़ के गोदाम में हुआ धमाका इतना तेज था कि आसपास के घरों की दीवारें तक हिल गईं और करीब एक किलोमीटर दूर तक आवाज सुनाई दी। मृतक की पहचान संतोखपुरा निवासी रजिंदर के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही थाना-8 की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। ब्लास्ट के कारणों को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। 
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि धमाका गैस सिलेंडर में हुआ, जबकि कुछ लोगों की आशंका है कि कबाड़ के गोदाम में रखा कोई पुराना विस्फोटक या संदिग्ध सामान ब्लास्ट का कारण हो सकता है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। थाना-8 प्रभारी समेत वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही ब्लास्ट के असली कारणों का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें