फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुक्तसर में कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष के बेटे पर हमला

Mon, 14 Mar 2016 09:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मुक्तसर
विज्ञापन
मुक्तसर के अस्पताल में उपचाराधीन घायल युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजपुर रोड पर पावरकॉम के ग्रिड के पास सोमवार दोपहर को अज्ञात हमलावरों ने गोलियां चलाकर आदेश कॉलेज में जीएनएम का कोर्स कर रहे एक युवक को घायल कर दिया।
विज्ञापन


युवक हरकीरत सिंह (19) कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष व एसएस बोर्ड के चेयरमैन स्वर्गीय अवतार सिंह बिल्लू सिद्धू का बेटा है। उनके परिवार के  कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ भी काफी नजदीकी संबंध हैं। युवक को सीने और टांग में दो गोलियां लगी हैं। उसे घायल अवस्था में शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। हालांकि इस हमले को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही है। पुलिस युवक के होश में आने के बाद ही हमले का कारण स्पष्ट होने की बात कह रही है। अस्पताल के डॉ. मुकेश बांसल ने बताया कि करीब एक बजे कुछ युवक हरकीरत सिंह को लेकर आए थे।
विज्ञापन


उसे दो गोलियां लगी थी। छाती की गोली को निकाल दिया गया है। वहीं एक गोली उसकी टांग को चीरते हुए निकल गई थी। अस्पताल में मौजूद युवक की माता मलकीत कौर ने बताया कि वह किसी केस के सिलसिले में गिद्दड़बाहा अदालत गई थीं। करीब पौने दो बजे उन्हें इसके बारे में पता लगा। थाना सिटी प्रभारी अशोक कुमार के अनुसार फिलहाल अभी मामले की जांच की जा रही है। डीएसपी हरमीक सिंह दयोल सिंह का कहना है कि शुरुआती जांच में यह मामला प्रेम संबंध का लग रहा है। बाकी युवक के होश में आने पर ही सच्चाई सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें