फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर से कार लूटने वाले चार बदमाश लुधियाना में गिरफ्तार

Mon, 11 Apr 2016 09:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : demo
विज्ञापन
मक्खू गेट से पिस्तौल के बल पर स्विफ्ट कार छीनकर भागने वाले चार आरोपी बदमाश लुधियाना में पकड़े गए। रविवार रात वारदात के बाद यह बात फैल गई कि जम्मू-कश्मीर से आए चार आतंकवादी जो पंजाब में घुसे थे वो कार छीन कर ले गए। पुलिस ने तुरंत पंजाब में अलर्ट घोषित कर दिया और ये बदमाश रविवार रात को लुधियाना में पकड़े गए।
विज्ञापन


उधर, डीएसपी विभोर शर्मा का कहना है कि लुधियाना पुलिस ने उक्त चार बदमाशों को स्विफ्ट कार समेत गिरफ्तार किया है। लुधियाना पुलिस की पूछताछ पूरी होने पर उक्त बदमाशों को रिमांड पर पुलिस फिरोजपुर लेकर आएगी।

अमृतसर से आए कुलदीप ने बताया कि वो फिरोजपुर अपने रिश्तेदारों के पास परिवार समेत आया था। बच्चों को रिश्तेदार के पास छोड़कर कहीं जा रहा था कि रात के समय शहर के मक्खू गेट के पास एक कार पर सवार चार व्यक्ति आए और चंडीगढ़ का रास्ता पूछने लगे। उसी समय उनमें से एक व्यक्ति ने उसकी कनपटी पर पिस्तौल तान दी और उसकी स्विफ्ट कार लेकर भाग गए।
विज्ञापन


वारदात की सूचना पुलिस को दी। जम्मू-कश्मीर से पंजाब में घुसे चार आतंकवादी की घटना पर पुलिस ने पूरे पंजाब में अलर्ट घोषित कर दिया। रविवार की रात को ही आरोपी लुधियाना में पकड़े गए। पकड़े जाने पर पता चला कि ये आतंकी नहीं लुटेरे हैं। डीएसपी विभोर शर्मा ने बताया कि अमृतसर निवासी अमरदीप और एक फिरोजपुर का व्यक्ति समेत चार लोग पकड़े गए हैं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें