फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 ग्राम स्मैक समेत पांच तस्कर गिरफ्तार

Sun, 10 Apr 2016 04:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
Arrest
विज्ञापन
पुलिस से बचने के लिए तस्करों ने नया तरीका अपना लिया है। तस्करों ने अपने घरों के बाहर सीसीटीवी लगा रखे हैं, ताकि पुलिस उन्हें पकड़ने आए तो वह भाग सके। जालंधर में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है। शहर के आबादपुरा इलाके में एक तस्कर के घर पर पुलिस रेड करने पहुंची।
विज्ञापन


तस्करों ने पुलिस को कैमरे में देख लिया और फिर स्विफ्ट कार लेकर फरार होने लगे थे। वहीं थाना चार की पुलिस टीम ने एक महिला समेत पांच तस्करों को पकड़ लिया। आरोपियों की पहचान संजीव कुमार निवासी बंगा, राजकुमार बाबू निवासी आबादपुरा जिला जालंधर, सुखदीप सिंह उर्फ सुक्का निवासी खुलरां किंगरा जिला जालंधर, जोगिंदर पाल निवासी आबादपुरा जिला जालंधर और एक महिला आरोपी परमजीत कौर निवासी जालंधर के रूप में हुई है।

एसीपी सेंट्रल डीडी शर्मा ने कहा कि आरोपियों के पास से 19 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें