फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराली पैसे मांगते थे, मारपीट करते थे, तंग होकर फंदा लगाया

Sun, 10 Apr 2016 04:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर
विज्ञापन
सुसाइड - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
ससुराल वाले मायके से पैसे लाने को कहते थे। छोटी-छोटी बात पर मारपीट करते थे। तंग होकर महिला ने फंदा लगा लिया। मामला जीरकपुर का है। बादल कालोनी में एक 32 वर्षीय महिला द्वारा आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने पति, सास, ससुर व ननद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई मृतका की मां के बयानों के आधार पर की है।
विज्ञापन


जांच अधिकारी एएसआई हरजिंदर सिंह ने बताया कि 3 अप्रैल  को मोनिका ने घर में खुद को पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उस दौरान पति दीपक काम पर गए हुए थे। मृतका की मां आशा रानी निवासी पानीपत (हरियाणा) ने पुलिस को दर्ज करवाए बयानों में बताया कि उसकी बेटी ने ससुरालवालों  द्वारा पैसों की बढ़ती डिमांड से तंग आकर आत्महत्या की है।

शिकायतकर्ता के अनुसार कुछ महीनों पूर्व मोनिका के ससुराल वालों द्वारा पैसों की मांग पर 1 लाख रुपए दिए गए थे और अब और पैसों के लिए तंग परेशान कर रहे थे। इसके अलावा घर में उनकी बेटी मोनिका के साथ नौकरानियों जैसा व्यवहार करते थे और छोटी-सी बात को लेकर मारपीट करने लगते थे।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतका की मां आशा रानी  के बयानों के आधार पर कार्रवाई करते हुए पति दीपक टुटेजा, सास परवीन, ससुर  जगदीश टुटेज व ननद शिखा के खिलाफ मोनिका को पैसों के लिए तंग परेशान करना,  मारपीट करना और उसे आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धाराओं के तहत केस दर्ज  करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें