भदोही जिले के बंजारी गांव में मंगलवार सुबह खेत में काम करते वक्त मां और पुत्र करंट की चपेट में आ गए।
करंट की चपेट में आने से मां और पुत्र गंभीर रुप से झुलस गए। आनन-फानन में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जहां डॉक्टरों ने बेटे को मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
बंजारी गांव निवासी अखिलेश प्रजापति (30) पुत्र हरिशंकर प्रजापति मंगलवार को गेहूं की सिंचाई के लिए अपने खेत में गया।
खेत के ऊपर से ही बिजली का केबिल गुजरा है। कहीं से वह केबिल पानी के संपर्क में आ गया। इससे खेत में करंट दौड़ गया।
करंट से अखिलेश छटपटाने लगा। बेटे को छटपटाते देख मां मैना देवी (60) भी खेत में कूद गईं। इससे दोनों गंभीर रूप से झुलस गए।
आसपास के लोगों ने केबिल को हटाया और दोनों को गोपीगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
चिकित्सकों ने अखिलेश को मृत घोषित कर दिया। मृतक अखिलेश को दो लड़के तथा दो लड़कियां है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।