थाना सदर पुलिस ने लूटपाट करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। डीएसपी सुल्खन सिंह ने बताया कि थाना सदर प्रभारी पैरीविकंल ग्रेवाल ने पुलिस पार्टी के साथ गिरोह के सदस्य कुलदीप सिंह उर्फ काला जोगिंद्र सिंह वासी गांव विर्क खेड़ा को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में पता चला कि गैंग में अकाशदीप उर्फ बाघा वासी गांव विरका, गुरविंद्र सिंह उर्फ संदीप वासी गांव मिड्ढा, सोनू, कुलविंद्र उर्फ मीना दोनों निवासी कबरवाला शामिल है। डीएसपी बताया कि यह गिरोह लूटपाट के अलावा नशा बेचने के धंधे में शामिल है। गिरोह ने 14 अगस्त 2015 को गांव मलोट से 2,55,210 रुपये और 30 सितंबर 2015 को गांव भुलेरिया से 48 हजार रुपये की लूटपाट की थी। गैंग के खिलाफ लूटपाट के और भी मुकदमे दर्ज हैं।