शहर के मॉॅडल टाउन से पीपीआर मॉल में गोलियां चलाने के आरोप में पुलिस ने एक रेस्टोरेंट मालिक के बेटे को गिरफ्तार किया है। वहीं बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए छापामारी की जा रही है। आरोपी की पहचान रमन रामपाल निवासी मॉडल टाउन के रूप में हुई, जो रेस्तरां के मालिक विनोद कुमार का बेटा है।
एडीसीपी-टू जमोहन सिंह, एसीपी मॉडल टाउन करनबीर सिंह ने कहा कि उन्होंने कहा कि 13 नवंबर की रात को पीपीआर मॉल में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। इसमें एक पक्ष ने गोलियां चलाकर क्षेत्र में दहशत फैला दी थी। पुलिस ने इस मामले में 14 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसकी जांच करते हुए थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर गगनदीप सिंह ने एक आरोपी युवक रमन रामपाल को गिरफ्तार कर लिया, जबकि बाकी के 13 आरोपियों को पकड़ने के लिए छापामारी की जा रही है।
इनमें एपीजे कॉलेज का प्रधान गगन निवासी खुरला किंगरा, डेयरी का काम करने वाला नितिन धवन निवासी बैंक एंकलेव, डांसिंग स्कूल चलाने वाला मलकीत सिंह बिल्ली निवासी गुरु नगर, दोआबा कॉलेज का पूर्व प्रधान गुरप्रीत निवासी जलोवाल अबादी बूटा मंडी, एलपीयू का स्टूडेंट रेशव निवासी बैंक एंकलेव, एपीजे कॉलेज का स्टूडेंट मानिक सहगल निवासी जीटीबी नगर, जोगा सिंह निवासी फोल्ड़ीवाल, फाइनेंसर लक्की ओबराय निवासी मॉडल टाउन, लाला निवासी आबादपुरा, विभु निवासी मॉडल टाउन, गोपी सुमन निवासी वडाला चौक, एपीजे कॉलेज का पूर्व प्रधान रघुविंदर निवासी मॉडल टाउन और रजित निवासी न्यू जवाहर नगर शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने आरोपी रमन रामपाल से एक तलवार भी बरामद की है।