फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब समेत एक दबोचा

Sun, 26 Feb 2017 05:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
विज्ञापन
अरेस्‍ट
विज्ञापन
थाना सिटी पुलिस ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति को 6 लिटर अवैध शराब समेत दबोचा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना सिटी के कर्मचारी केवल सिंह व गुरबाज सिंह पुलिस पार्टी समेत गोनियाना रोड से मलोट रोड पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक युवक को हाथ में प्लास्टिक की कैनी लेकर आते हुए देखा, जो पुलिस को देखकर भागने लगा।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर ही उसे काबू कर लिया। उसकी तलाशी लेने पर उसके हाथ में पकड़ी कैनी से छह लिटर अवैध शराब बरामद हुई है। आरोपी की पहचान नछत्तर सिंह निवासी सुरगापुरी बस्ती गोनियाना रोड के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के अधीन मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें