फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेरोइन और अवैध शराब समेत आठ गिरफ्तार

Sun, 15 Jan 2017 07:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : file photo
विज्ञापन
जिला पुुलिस प्रमुख गुरप्रीत सिंह तूर ने कहा कि पुलिस ने हेरोइन और अवैध शराब समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना फतेहगढ़ पंजतूर पुलिस ने आल्टो सवार राजबीर सिंह, निर्मल सिंह और मोहन सिंह को गिरफ्तार कर उनके पास से 3 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है।
विज्ञापन


सीआईए स्टाफ पुलिस ने गश्त के दौरान पूरन सिंह निवासी गांव दोलेवाला के पास से 3 ग्राम हेरोइन बरामद की है। थाना कोट ईसेखां पुलिस ने निरवैर सिंह उर्फ काका को काबू कर उसके पास से 5 ग्राम हेरोइन बरामद की है।

इसके अलावा भुपिंदर सिंह से मुखबिर खास की सूचना पर 24 बोतलें शराब ठेका मार्का मोटा संतरा बरामद की हैं। वहीं आरोपी मौके से फरार हो गया। इस तरह गुरविंदर सिंह से गश्त के दौरान 9 बोतलें शराब ठेका मार्का मोटा संतरा और सुखमंदर सिंह उर्फ छिंदा से 8 बोतलें अवैध शराब बरामद की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें