फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलेंडरों से गैस चोरी करता एजेंसी का कारिंदा काबू

Tue, 07 Feb 2017 09:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : file photo
विज्ञापन
पुलिस ने मंगलवार को सिलेंडरों में से गैस चुराते एक व्यक्ति को काबू किया है। उक्त व्यक्ति गैस सप्लाई करने से पहले एक बांसुरी से लोगों के सिलेंडरों में से गैस निकाल लेता था।
विज्ञापन


उक्त व्यक्ति की ओर से लोगों को जो सिलेंडर दिए जा रहे थे। उनमें एक सिलेंडर में 2 किलो तक गैस कम निकल रही थी। गैस कम होने की आशंका होने पर लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस में की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारी मुकेश कुमार ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि लंबा पिंड चौक के पास हिंदुस्तान पेट्रोलियम गैस कंपनी की गैस को सप्लाई करने वाला एक कारिंदा सिलेंडरों से गैस चुरा रहा है। इस पर उन्होंने पीसीआर टीम भेज कर छापा मार गैस निकालते हुए कारिंदे को रंगे हाथ काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें