फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घने कोहरे में ट्रक-ट्रैक्टर की भिड़ंत में एक की मौत, सात जख्मी

Thu, 05 Jan 2017 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन
घने कोहरे की वजह से फिरोजपुर के किले वाले रोड पर वीरवार सुबह ट्रक और ट्रैक्टर की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि सात लोग जख्मी हो गए। सभी जख्मियों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन


इनमें दो की चिंताजनक हालत देखते हुए फरीदकोट के मेडिकल कालेज में रेफर कर दिया। ट्रैक्टर के परखचे उड़ गए। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस ने पहुंच कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी। उधर, पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक पर मामला दर्ज कर लिया है।

गांव दुलचीके निवासी आठ लोग ट्रैक्टर पर किसी के मकान का लेंटर डालने के लिए जा रहे थे, ट्रैक्टर के पीछे लेंटर वाली मशीन भी थी। सड़क पर घनी धुंध थी। जैसे ही ये लोग फिरोजपुर किले वाले रोड पर पहुंचे कि तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


ट्रैक्टर के तीन हिस्से हो गए और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रैक्टर पर सवार मंगा पुत्र वीरू वासी दुल्चीके की मौके पर ही मौत हो गई। बिक्कर, बोहड़ सिंह, मंगा, संदीप, कुलदीप सिंह, पप्पू व साजन गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया।

बिक्कर और बोहड़ की नाजुक हालत देखते हुए सिविल अस्पताल के डाक्टरों ने दोनों को फरीदकोट के मेडिकल अस्पताल में रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ट्रक की रफ्तार तेज थी, जिस कारण टक्कर होते ही ट्रैक्टर के तीन हिस्से हो गए।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें