फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार टिप्पर की चपेट में आईं दो छात्राएं, एक की मौत

Fri, 28 Oct 2016 08:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
हादसा - फोटो : demo
विज्ञापन
शहर के पठानकोट चौक पर तेज रफ्तार टिप्पर ने दोआबा कॉलेज की दो छात्राओं को बुरी तरह से कुचल डाला। हादसे में एक लड़की की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी युवती गंभीर घायल हो गई।
विज्ञापन


मृतका की पहचान रंधावा मसंदा की रहने वाली राजविंदर कौर के रूप में हुई है। वहीं घायल युवती का नाम प्रिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

दोआबा कॉलेज की एमए पार्ट वन कक्षा की छात्राएं राजविंदर कौर और प्रिया शुक्रवार को एक्टिवा पर कॉलेज से घर के लिए निकली थी। पठानकोट चौक में प्रिया ने राजविंदर को बस में बैठाना था। इस दौरान तेज रफ्तार टिप्पर ने एक्टिवा पर जा रही दोनों युवतियों को पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इससे दोनों युवतियां बुरी तरह से सड़क पर गिर गई। बेकाबू हुआ टिप्पर राजविंदर कौर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों की मदद से घायल युवती प्रिया को अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। थाना आठ के प्रभारी विमल कांत ने कहा कि राजविंदर कौर अपने नानके घर रंधावा मसंदा में रहती थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर टिप्पर के ड्राइवर नीरज कुमार निवासी पठानकोट को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें