गांव बहक गुजरा के नजदीक ट्राले और महिंदरा पिकअप की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि महिंदरा पिकअप का चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। ट्राला चालक घटना को अंजाम देने के बाद वहां से फरार हो गया।
उधर, थाना जीरा सदर पुलिस ने अज्ञात ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पृथ्वी राज वासी फाजिल्का ने बताया कि वो अपने चाचा के बेटे जगदीश कुमार पुत्र गिरधारी लाल के साथ महिंदरा पिकअप पर गांव बहक गुजरा जा रहे थे।
जैसे ही बहक गुजरा पहुंचे कि सामने से तेज रफ्तार पर एक ट्राला आ रहा था जिसने पिकअप को टक्कर मार दी। इस हादसे में जगदीश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पिकअप चालक कमलदीप गंभीर रूप से जख्मी हो गया। कमलदीप को नजदीकी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। ट्राला चालक घटना को अंजाम देने के बाद वहां से फरार हो गया।