सादीक-गुरुहरसहाए रोड स्थित पेट्रोल पंप के नजदीक कार और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जोरज पुत्र प्रदीप कुमार ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसके पिता प्रदीप कुमार बाइक पर घरेलू सामान लेने के लिए बाजार गए थे कि सादीक-गुरुहरसहाए रोड पेट्रोल पंप के पास एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी।
इस हादसे में प्रदीप गंभीर रूप से जख्मी हो गया, उसे फरीदकोट अस्पताल में रेफर किया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक गोपाल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।