फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर गाड़ियां लूटने वाले गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार

Tue, 12 Jul 2016 07:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : demo
विज्ञापन
पिस्तौल के बल पर हाईवे पर लोगों से गाड़ियां लूटने वाले गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं उसका दूसरा साथी फरार हो गया। आरोपी की पहचान अंकित शर्मा निवासी दिल्ली, जो जालंधर के ग्रीन वैली इलाके में रहता था, के तौर पर हुई है। वहीं कबीर नगर निवासी धर्मेंद्र मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


सीए देहाती के कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एसपी इंवेस्टीगेशन देहाती परमिंदर सिंह भंडाल ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि पिस्तौल के बल पर लूटपाट करने वाले आरोपी अंकित शर्मा और धर्मेंद्र अमृतसर से जालंधर आ रहे हैं। इस पर पुलिस ने विधिपुर फाटक पर नाकाबंदी की।

इस दौरान पुलिस ने अंकित शर्मा को तो गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी धर्मेंद्र मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी से एक स्विफ्ट कार, एक पिस्तौल और मैगजीन बरामद किया है। आरोपी धर्मेंद्र को पकड़ने के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में कई केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें