फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुंध के चलते सड़क हादसे में एक की मौत, दूसरा जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
धुंध में हादसा, युवक की मौत, साथी जख्मी
विज्ञापन

बस अड्डा खलचियां के नजदीक बाइक में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। घनी धुंध के बीच वीरवार को बस अड्डा खलचियां के नजदीक बाइक सवार दो लोगों को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायल को सिविल अस्पताल फिरोजपुर से फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। उधर, थाना सदर पुलिस ने शुक्रवार को अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी गई शिकायत में लक्खा मसीह निवासी शांति नगर ने बताया उसका बेटा बिल्ला (22) कैटरिंग का कारोबार करता है। वीरवार की रात धुंध में बिल्ला अपने साथी पुरू के साथ बाइक पर सवार होकर गांव खाईफेमीकी से फिरोजपुर शहर लौट रहा था। बस अड्डा खलचियां के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क पर गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर चोटेें आने से बिल्ला की मौके पर ही मौत हो गई। घायल पुरू को फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने उसकी नाजुक हालत देखते हुए उसे फरीदकोट के मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया। मामले की जांच कर रहे एएसआई जोगिंदर सिंह के मुताबिक अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी चालक के बारे में सुराग लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें