फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल से छूटे दो तस्कर नशा व तीन पिस्तौल के साथ काबू, आठ कारतूस भी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
जेल से छूटे दो तस्कर नशा और पिस्तौल समेत काबू
विज्ञापन

आठ कारतूस भी किए गए बरामद, मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। सिटी पुलिस की सीआईए स्टाफ वन की टीम ने नशा तस्करी के केस में जमानत पर जेल से छूटे दो बदमाशों को तीन पिस्टल, 270 ग्राम नशीले पाउडर और एक लाख 50 हजार की ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को सूफी पिंड के पास से काबू किया गया है। आरोपियों की पहचान न्यू गीता कालोनी निवासी सन्नी (27) और अशोक विहार निवासी राहुल (25) के रूप में हुई है।
प्रेस कांफ्रेंस में पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि सीआईए स्टाफ की टीम ने सूफी पिंड के पास शुक्रवार को नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान शक के आधार पर कार को रोककर तलाशी ली गई तो उसमें से 270 ग्राम नशीला पाउडर, प्वाइंट 32 बोर और प्वाइंट 315 बोर की दो पिस्टल, आठ कारतूस और एक लाख पांच हजार रुपये बरामद हुए। कार सवार सन्नी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सन्नी ने पूछताछ में बताया कि वह अमृतसर से नशीला पाउडर खरीद कर लाया था। इसे उसने आगे जालंधर में अपने ग्राहकों को बेचना था। वह यह धंधा काफी समय से कर रहा है। दो पिस्टल उसने यूपी से खरीदी थी। आरोपी सन्नी ने पुलिस को बताया कि एक पिस्टल उसके दूसरे साथी राहुल के पास है। राहुल वेरका मिल्क प्लांट के पास रेडीमेड कपड़े की दुकान चलाता है। पुलिस ने योजना बनाकर राहुल को भी काबू कर लिया। उसके पास से तीन कारतूस समेत प्वाइंट नो एमएम का देसी पिस्टल बरामद हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें