200 किलो लाहन बरामद
गुरदासपुर। थाना भैणी मिया खां की पुलिस ने 200 किलो लाहन बरामद किया है। एएसआई राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस पार्टी की ओर से क्षेत्र में गश्त की जा रही थी। इसी दौरान सूचना के आधार पर उनकी ओर से गांव मिट्ठा ब्यास दरिया के पास रेड की गई तो वहां पर एक व्यक्ति पुलिस पार्टी को देखकर भाग गया। वहां पर पड़ा 200 किलो लाहन बरामद किया गया। आरोपी की पहचान निर्मल सिंह वासी मोचपुर के रूप में हुई है। उसके खिलाफ मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है।