फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहत विभाग के दर्जाचार कर्मचारी ने साथी सहित महिला से लूटे थे जेवरात

विज्ञापन
विज्ञापन
सेहत विभाग का कर्मचारी निकला लुटेरा
विज्ञापन

साथी के साथ महिला से लूटे थे जेवर, दोनों आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा। शहर में बीती 11 मार्च को दिनदहाड़े महिला से सोने के जेवरात व मोबाइल लूटने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने का दावा किया है। एक आरोपी सेहत विभाग में दर्जा चार कर्मचारी है। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी साउथ में केस दर्ज किया गया है।
डीएसपी सिटी परमजीत सिंह संधु और थाना सिटी साउथ के प्रभारी पलविंदर सिंह ने बताया कि बीती 11 मार्च को वेदांत नगर में महिला उमा कंबोज से बाइक सवार दो लुटेरों ने उसके हाथ में पकड़ा लिफाफा छीना और मौके से फरार हो गए थे। महिला के अनुसार वह बैंक के लाकर में रखा अपना 12 तोले सोना लेकर घर आ रही थी। लिफाफे में जेवरात के साथ साथ उसका मोबाइल भी था। सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों से जुटाई गई जानकारी के आधार पर पुलिस ने दोनों लुटेरों को पहचान की। इसके बाद पुलिस ने दोनों को उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर गांव घलकलां में खेतों में बने कमरे से लूट का सामान भी बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लुटेरों की पहचान संदीप सिंह उर्फ सीपा वासी कच्चा घलकलां रोड मोगा और बोबी उर्फ पुनीत सारवान निवासी सिविल अस्पताल दर्जाचार रिहायशी कुआटर मोगा के रूप में हुई है। बोबी उर्फ पुनीत का पिता सेहत विभाग में दर्जा चार कर्मचारी था, जिसकी मौत के बाद बोबी उर्फ पुनीत को पिता की नौकरी मिल गई थी। पिछले करीब दो माह से बोबी नौकरी से गैरहाजिर चल रहा था। वहीं पुलिस रिकार्ड के अनुसार आरोपी संदीप सिंह सीपा के खिलाफ नशा तस्करी कापहले भी एक केस दर्ज हो चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें