जेएंडके में बेचता चोरी की बाइक
पुलिस ने होशियारपुर से चोरी की गई बाइक समेत आरोपी को दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो,
पठानकोट। सीआईए स्टाफ की पुलिस ने चोर गिरोह के शातिर को ट्रक यूनियन के पास चोरी की बाइक समेत गिरफ्तार किया है। अमृतसर निवासी आरोपी अमित कुमार होशियारपुर से बाइक चोरी कर ला रहा था। थाना डिवीजन नंबर 2 में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी पठानकोट से 5 बाइक चोरी कर जेएंडके बेच चुका है। पुलिस टीम शनिवार को जेएंडके के अखनूर में दबिश देकर उसके साथियों को गिरफ्तार करने के साथ बाइक रिकवर करने की कोशिश करेगी। सीआईए स्टाफ एएसआई रविन्द्र कुमार ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ ट्रक यूनियन मोड़ पर तैनात थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि अमृतसर निवासी अमित कुमार बाइक चोरी करने करता है। वह चक्की पुल से सैली रोड होते हुए पटेल चौक जा रहा है। पुलिस ने नाका लगाया और बाइक सवारों की चेकिंग कर दी। नाकाबंदी देखकर बाइस सवार आरोपी मुड़कर वापस भाग गया। पुलिस टीम ने पीछा कर उसे पकड़कर पूछताछ की। इस पर आरोपी अमित ने माना कि वह होशियारपुर से बाइक चोरी कर लाया है। एएसआई रविन्द्र ने बताया कि आरोपी का 2 दिन का रिमांड लिया गया है।