फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर से भगवान श्री कृष्ण की पीतल की मूर्तियां चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिर से पीतल की मूर्तियां चोरी
विज्ञापन

पुलिस ने दो चोरों के खिलाफ दर्ज किया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। थाना सिटी के अंतर्गत मोहल्ला टाहली वाला स्थित पुश्तैनी शिवाला मंदिर (लाला कोटू मल चंबा मल) का ताला तोड़कर दो चोर भगवान श्री कृष्ण की अलग-अलग पीतल की मूर्तियां चुराकर ले गए। थाना सिटी पुलिस ने वीरवार को दो चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

तरुण जिंदल वासी गली रामा नंद ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि मोहल्ला टाहली वाला में उनका पुश्तैनी शिवाला मंदिर है। मंदिर में पाठ पूजा पंडित भूपेश पुत्र रमेश करते हैं। मंदिर में आरती करने के बाद भूपेश मंदिर में ताला लगाकर बाजार सामान लेने गए थे। जब लौटे तो मंदिर के ताले टूटे हुए थे। अंदर से भगवान श्री कृष्ण की अलग-अलग पीतल की मूर्तियां गायब थीं। चोरों की पहचान कर ली गई है। थाना सिटी पुलिस ने तरुण जिंदल के बयान पर आरोपी पीटर वासी बस्ती शेखांवाली फिरोजपुर और नीरज के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपी फरार हैं। मामले की जांच कर रहे एएसआई दलीप कुमार का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें