फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने सुखविंदर का कत्ल करने के आरोप में पकड़े चार कातिल

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या के बाद नहर में फेंका था शव
विज्ञापन

पुलिस ने युवक की हत्या के आरोप में चार को दबोचा, दो फरार
मुख्य आरोपी की रिश्तेदार महिला से संबंध पर मारा गया सुखविंदर
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। थाना कुलगढ़ी पुलिस ने सुखविंदर सिंह (26) की हत्या करने के चार आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। आरोपियों के फरार दो साथियों की पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी सोनू की एक करीबी महिला रिश्तेदार से सुखविंदर के संबंध थे। इस पर सोनू ने साथियों के साथ सुखविंदर की हत्या करने करने बाद शव नहर में फेंक दिया था।
एसपी (डी) बलजीत सिंह सिद्धू ने बताया कि बीती 28 अगस्त को गुरमेज सिंह निवासी शरीर वाला थाना लक्खोके बहराम ने शिकायत दी थी कि उसका बेटा सुखविंदर सिंह अपनी मौसी के बेटे गुरप्रीत सिंह पुत्र बोहड़ सिंह से मिलने के लिए गया था। इसके बाद से नहीं लौटा। उसने शक जाहिर किया था कि कुछेक आरोपियों ने बेटे की हत्या करने के लिए उसे अगवा किया है। पुलिस ने टीम गठित कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

31 अगस्त को सुखविंदर की लाश फाजिल्का के गांव पक्खी से गुजरने वाली नहर से बरामद हुई। शरीर पर तेजधार हथियारों के निशान होने के कारण केस में हत्या की धारा जोड़ दी थी। शक के आधार पर पुलिस ने सोनू सिंह को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की। तब सोने ने बताया कि सुखविंदर के उसकी करीबी महिला रिश्तेदार से संबंध थे। इसीलिए उसने अपने साथी सुखा पुत्र खाना, काला पुत्र सेदा सिंह, पप्पू पुत्र अनवर वासी महिमा व दो अन्य साथियों के साथ मिलकर सुखविंदर की तेजधार हथियारों से हत्या कर लाश नहर में फेंक दी थी।
विज्ञापन

पुलिस ने सोनू, सुखा, काला पप्पू को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी (डी) ने बताया कि सोनू के फरार हो साथियों की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी लूटपाट की वारदातों में भी संलिप्त है। आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह फाइनेंस कंपनी के कारिंदों को अपना निशाना बनाते हैं। फरीदकोट से एक और फिरोजपुर में तीन लोगों के साथ लूटपाट की है। इस मौके पर एसपी देहाती लखबीर सिंह, सीआईए इंचार्ज राजपाल उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें