फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद में पहले अपने साथी की पीटा,फिर गला घोंटकर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाद में साथी की पीटा, फिर गला घोंट मार डाला
विज्ञापन

कोटकपूरा मंडी में झोपड़ पट्टी में पेश आई वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
कोटकपूरा (फरीदकोट)। नई दाना मंडी के पास झौपड़ पट्टी में शनिवार सुबह चार युवकों ने मामूली विवाद में साथी की पहले बुरी तरह पीटा और बाद में उसकी गला घोटकर हत्या कर डाली। मृतक की पहचान जिला मुंगेर (बिहार) के गांव चारेगांव निवासी विक्रम कुमार (16) के रूप में हुई है। मामले में थाना सिटी पुलिस ने मृतक के पिता भागवत प्रसाद के बयान पर चार युवकों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेज दिया है।
विज्ञापन

दाना मंडी में झोपड़ पट्टी के विक्रम कुमार पिता के साथ मंडी में ही मजदूरी का काम करता था। उसका मंडी से बाहर बनी झोंपड़ी में रहने वाले राजू कुमार, गामा कुमार, कर्ण कुमार व चुल्लू के साथ किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद के कारण शुक्रवार शाम को भी इन चारों ने विक्रम कुमार को घेरकर पिटाई की थी और शनिवार सुबह जब विक्रम शौच के लिए गया तो रास्ते में चारों ने उसे दोबारा पकड़ लिया। पिता के अनुसार चारों आरोपी बेटे की पिटाई करने लगे और बाद में गला घोटकर हत्या कर दी। थाना सिटी प्रभारी एसआई खेमचंद पराशर ने बताया कि पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर चार युवकों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें