चेन स्नेचर गिरफ्तार, मामला दर्ज
फगवाड़ा। अपने पिता के साथ स्कूटी पर जा रही युवती से चेन झपटने वाले युवक को काबू कर पुलिस ने चेन बरामद कर ली है। एक चेन स्नेचर को युवती ने काफी दूर तक पीछा कर स्कूटी से नीचे खींचकर गिरा दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दूसरे आरोपी को बुधवार को काबू कर लिया।
एसपी मनदीप सिंह ने बताया कि मंगलवार को चेन स्नेचिंग की घटना से युवती व पब्लिक के सहयोग से काबू किए आरोपी की पहचान अमरीक सिंह वासी मोहल्ला बाजीगर, होशियारपुर रोड रामा मंडी जालंधर के रूप में की गई थी। थाना प्रभारी जतिंदरजीत सिंह की अगुवाई में सिटी पुलिस ने अमरीक द्वारा बताए गए दूसरे आरोपी की पहचान कर उसको काबू कर लिया। उसकी पहचान शिष्टराज वासी होशियारपुर रोड रामा मंडी जालंधर के रूप में की गई है। उसके पास से छीनी गई सोने की चेन बरामद कर ली गई है। आरोपियों से पूछताछ जारी है ताकि उनके द्वारा की गई वारदातों को पता लगाया जा सके।
फोटो 29केपीटीपीपीएचजी02